नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज चौधरी चरण सिंह पार्क, मेरठ में आटो चालक रिक्शा संघ (हिन्द मजदूर सभा) के बैनर तले ई-रिक्शा स्टैंड मुहैया कराने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना और अनशन किया गया।
धरने के दौरान रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता जिला काउंसिल, हिन्द मजदूर सभा के अध्यक्ष कॉमरेड रवि पाल सिरोही ने की, जबकि संचालन महामंत्री नफीस अनवार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर सभा के ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बैचैन, विजयपाल लाटियान, सीमांत विकास कुमार शर्मा एवं संघ के अध्यक्ष हाजी अफजाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन बार-बार झूठे आश्वासन देकर ई-रिक्शा स्टैंड की फाइल को लटका रहा है, जो कि सरासर अनुचित है। इससे हजारों रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
धरना स्थल पर हुई हिन्द मजदूर सभा की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए रवि पाल सिरोही ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था नहीं की, तो घटक संघों की संघर्ष समिति के नेतृत्व में 2 अक्टूबर 2026 को रिक्शा चालकों की मुकम्मल हड़ताल और चक्का जाम किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment