Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

मेरठ के परिवार परामर्श केन्द्र में 5 टूटते परिवार फिर जुड़े


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देश पर आज परिवार परामर्श केन्द्र में वैवाहिक विवादों की सुनवाई हुई। पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में हुई काउंसलिंग में कुल 109 पत्रावलियां पेश की गईं।

काउंसलर्स और प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को गंभीरता से सुना। घंटों चली गहन काउंसलिंग और आपसी संवाद के जरिए दम्पतियों को समझाया गया।

काउंसलिंग का नतीजा -ऐ
कुल 109 मामलों में से 5 मामलों में बड़ी सफलता मिली। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से फिर से साथ-साथ रहने का समझौता किया और अपने दाम्पत्य जीवन को नया मौका देने का फैसला किया।

इसके अलावा 17 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद कर दी गईं, जबकि शेष 87 मामलों में अगली तारीख देकर दोनों पक्षों को अवगत करा दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि परिवार परामर्श केन्द्र का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और आपसी समन्वय व सामाजिक संतुलन बनाए रखना है। केन्द्र द्वारा लगातार इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here