Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा विशाल ऋण शिविर का आयोजन, ग्राहकों को मौके पर ही मिले स्वीकृति पत्र, विभिन्न ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्षेत्र के नागरिकों एवं छोटे व्यवसायियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केनरा बैंक द्वारा एक विशाल ‘ऋण शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर केनरा बैंक एसीसी परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, किसान, युवा एवं महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून सर्किल कार्यालय से आए उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एम. गांधी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नाबार्ड से भावना जैन जी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ के उप महाप्रबंधक विकास कुमार यादव, सहायक महाप्रबंधक चंपक एवं सहायक महाप्रबंधक बिपिन मोहन भी उपस्थित रहे। केनरा बैंक मेरठ के आरएएम वर्टिकल से मंडलीय प्रबंधक प्रियमवदा, विकास एवं अनमोल ने ग्राहकों को केनरा बैंक की ऋण संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

जनता से संवाद
जनता से संवाद करते हुए मुख्य अतिथि एम. गांधी ने कहा कि इस तरह के ऋण शिविरों का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाना तथा सही समय पर जरूरतमंद लोगों तक ऋण सुविधा पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।

एक ही छत के नीचे सभी ऋण सुविधाएं
ऋण शिविर के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वित्तीय विशेषज्ञों की टीमें उपस्थित रहीं। शिविर में आए ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के ऋणों, जैसे खुदरा ऋण, गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण एवं व्यावसायिक ऋण की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं तथा कृषि ऋण, खाद्य प्रसंस्करण, शीतगृह आदि से संबंधित योजनाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।

मौके पर ही वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र
शिविर के दौरान मुख्य अतिथि एवं बैंक के वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा लाभार्थियों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में ग्राहकों को ₹9.89 करोड़ के कृषि ऋण तथा. 5.00 करोड़ खुदरा ऋण एवं 6.89 करोड़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त कर ग्राहकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बैंक द्वारा मौके पर ही ऋण स्वीकृत किए जाने तथा विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने से लाभार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।

वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग पर जोर
शिविर में केवल ऋण सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं कराई गईं, बल्कि लोगों को वित्तीय साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वित्तीय सेवाओं के उचित उपयोग तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित एवं सुविधाजनक उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

बैंक अधिकारियों ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के अंत में केनरा बैंक के अधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी इस तरह के ऋण शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके तथा उसे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। ‎

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here