Breaking

Your Ads Here

Monday, September 21, 2026

वामा साहित्य मंच के तत्वावधान में 'राग रंग का उत्सव' आयोजित

नित्य संदेश, इंदौर। वामा साहित्य मंच के तत्वावधान में राग रंग का एक उत्सव आयोजित किया गया। हरियाली से आच्छादित मनोरम स्थल पर सभी वामा सखियों ने सुंदर वेश-भूषा में अपनी सहभागिता दर्ज की।


आरंभ में डॉ. अंजना चक्रपाणि मिश्र एवं दिव्या मंडलोई ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं अवंति श्रीवास्तव ने सरस्वती आराधना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।


संस्था की अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि वर्ष में एक बार सभी को खूब मौज-मस्ती का अवसर मिलता है और साहित्यिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन को भी प्राथमिकता दी जाती है।


इस अवसर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें सरला मेहता- कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आशा व्होरा- साड़ी का परिधान, आशा मुंशी- आज का आनंद, शैला अजबे- माटी की खुशबू, रेखा अग्रवाल- मेरा प्रिय लेखक, निरूपमा सिन्हा- आपके प्रोफेशन में आपका पहला दिन, डॉ. रागिनी सिंह- जैविक विविधता, वृंदा उईके- साइकिल, मंजू मिश्रा- महासागर की गहराई, तनूजा चौबे- स्वच्छता, रश्मि चौधरी- यादगार यात्रा, प्रतिमा जाट- डोरेमॉन के गैजेट, प्रतिभा मिश्रा- मेरा पढ़ाने का शौक, स्वीटी टुटेजा- यात्राएं क्या सिखाती हैं, अनुपमा गुप्ता- जलचक्र, सुनीता- परीक्षा का डर तथा नीरजा जैन ने आपकी मातृभाषा आदि विषयों पर अपनी बात रखी।


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आशा व्होरा, द्वितीय पुरस्कार मंजू मिश्रा, तृतीय पुरस्कार शैला अजबे व निरूपमा वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


इस अवसर पर म्यूजिकल तंबोला रखा गया जिसमें ख्यात गीतकारों के गीत सम्मिलित किए गए।


कविता अर्गल ने बुंदेली लोक गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुति देकर सबकी दाद बटोरी। डॉ. शोभा प्रजापति ने संस्कृत गीत एवं पद्मा राजेंद्र व अमर चड्ढा ने कविताएं प्रस्तुत कीं।


सुस्वादु भोजन का आनंद लेते हुए सबने दिल खोलकर कार्यक्रम में मौज-मस्ती की जिसमें सभी उम्र की वामा सखियों ने भिन्न-भिन्न नृत्य भंगिमाओं के साथ सामूहिक प्रतिभागिता की।


अंत में ज्योति जैन ने आभार प्रकट किया। आयोजन की संयोजक थीं डॉ. अंजना चक्रपाणि मिश्र, दिव्या मंडलोई, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज एवं दामिनी ठाकुर।


इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पद्मा राजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष अमर चड्ढा आदि पदाधिकारियों सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here