नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो रहे प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सीनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के बीच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीत प्राप्त की।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें दिव्य ने 39, सुहेल ने 37, आदित्य ने 36, प्रिंस ने 34, उमंग ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने दो, रिहान ने दो, कुश ने दो, हिमांशु ने दो, अभिजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर 1 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अजय ने 80, आरिश ने 32, अर्नव ने 35, हिमांशु ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने तीन, अविरल ने तीन, यश ने दो व अली ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी सीनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अभी तक कई टीम पंजीकरण करा चुकी हैं। जल्द ही टीम के नाम भी घोषित किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment