Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत कनोहर लाल पीजी कॉलेज में प्रज्ज्वलित किए गए 200 'आशीर्वाद के दीपक'

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज सायं 6:30 बजे कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में "आशीर्वाद का दीपक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में लगभग 200 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण, सकारात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में आपसी सहयोग एवं सद्भाव का संदेश प्रसारित करना रहा। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संकल्प भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के एक्टिविटी क्लब द्वारा किया गया, जिसमें समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here