Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

मेरठ में भूकंप और केमिकल आपदा से निपटने की परख, 5 जगहों पर हुई राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान भूकंप, अग्निकांड और औद्योगिक / रासायनिक आपदा से निपटने का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के तहत तीन स्कूलों - सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, एएस इंटर कॉलेज मवाना और सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज मेरठ कैंट में भूकंप एवं अग्निकांड से बचाव का अभ्यास हुआ। वहीं एचपीसीएल के निकट पुठ्ठा ट्रेनिंग ग्राउंड और आईओसीएल ट्रांसपोर्ट नगर में औद्योगिक व रासायनिक आपदा से निपटने की ड्रिल की गई। 

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, चिकित्सा और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत-बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने का अभ्यास किया।

अभ्यास के बाद सभी विभागों के रिस्पॉन्स टाइम और आपसी समन्वय की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here