नित्य संदेश ब्यूरो
जागृति विहार परिसर में नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बाल कृष्ण, राधा और कृष्ण के बाल सखाओं के रूप में सजकर जन्माष्टमी उत्सव में सहभागिता की। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनके जीवन प्रसंगों तथा जन्माष्टमी के महत्व से परिचित कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा के मार्गदर्शन तथा कोऑर्डिनेटर्स नेहा तोमर और प्रियंका नारायण के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जागृति विहार की प्रधानाचार्या डॉ. सिल्की वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं, मवाना रोड परिसर में विद्यार्थियों के लिए राधा-कृष्ण रूप-सज्जा, मटकी सजाओ, कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन, नृत्य, भक्ति-गीत और दही-हांडी सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल और प्रधानाचार्या रुपाली सहगल ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की।

No comments:
Post a Comment