Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

पांच किलोमीटर दौड़ा साढे तीन साल का प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। साढे तीन साल के प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन ने इस बार पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करके अपनी अद्भुत क्षमता का लोहा मनवाया है। इससे पहले वह दो बार तीन-तीन किलोमीटर की दौड़ लगा चुका है। इन उपलब्धियों के लिए उसे मेडल मिले हैं। लोनी निवासी एडवोकेट अंकित बंसल का पुत्र प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन इन सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र का है। 


खास बात यह कि वेगस मॉल सेक्टर 14 द्वारका में हुई "द्वारका 10k रन वर्जन 2.0" का न केवल प्रतिभागी रहा बल्कि पोस्टर ब्वाय बनकर धावकों का प्रेरणा स्रोत भी रहा प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन। दरअसल आयोजकों ने प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन के पोस्टर बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल किए थे। इन पोस्टर्स में  "आई एम रनिंग" स्लोगन के साथ पिछले साल का मेडल दिखाते हुए प्रत्यक्ष कीर्ति वर्धन का फोटो प्रदर्शित था। इसके अलावा पोस्टर में प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के लिए बारकोड भी था। इन पोस्टर्स और बारकोड के जरिए लोगों ने दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया।


आयोजकों के अनुसार वह पांच किलोमीटर मैराथन लगाने वाला सबसे कम उम्र का धावक है। दौड़ की शुरुआत से समापन और मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान प्रत्यक्ष कीर्ति वर्धन सभी धावकों, दर्शकों और आयोजकों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना रहा। आयोजकों ने सबसे कम उम्र के प्रतिभागी प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन को मंच पर बुलाकर उसकी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। इससे पूर्व पिछले वर्ष मात्र दो साल तीन माह की उम्र में द्वारका 10k रन में प्रतिभाग करके प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन ने तीन किलोमीटर मैराथन पूरी की थी। यह दौड़ "से नो टू ड्रग्स, से यस टू फिटनेस" का संदेश देने के लिए आयोजित की गई थी। इस मैराथन का आयोजन विभिन्न 18 संस्थाएं मिलकर करती हैं।


इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया के सहयोग से आयोजित "साहोथन- 2.0 हाफ मैराथन" में भी प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन ने सेना के जवानों के साथ तीन किलोमीटर दौड़ पूरी करके अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यह दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही सम्पन्न हुई थी। तब आयोजन की मुख्य अतिथि सुनीता गोदारा ने प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन को सम्मानित किया था।


प्रत्यक्ष कीर्तिवर्धन की दो बड़ी बहनें अद्रिका (9 वर्ष) और अन्विका (7 वर्ष) भी मैराथन धावक हैं। दोनों बहनें अब तक 10 किलोमीटर की पीएनबी हाफ मैराथन, सेना द्वारा दिल्ली के धौला कुआं में आयोजित 10 किलोमीटर की सोल्जराथन और नौसेना के तत्वाधान में आयोजित 10.5 किलोमीटर की "पीएनबी सोल्जराथन 2026" में प्रतिभाग करके मेडल प्राप्त कर चुकी हैं।लोनी के शर्मा एनक्लेव, आर्य नगर निवासी इन तीनों बच्चों के कोच उनके पिता एडवोकेट अंकित बंसल ही हैं। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here