नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में 10 लक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः इंद्रों द्वारा पाण्डुक शिलाओं पर भगवान महावीर एवं भगवान शांतिनाथ को विराजमान कर अभिषेक किया गया। शांति धारा का सौभाग्य चैतन्य जैन, अंशुल जैन, प्रमोद जैन, सचिन जैन, दीपक जैन एवं प्रदीप जैन को मिला।
तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान के 42 अर्घ्य चढ़ाए गए। सभी क्रियाएं
विधानाचार्य श्री नंदन शास्त्री, टीकमगढ़ द्वारा संपन्न कराई गईं। सांयकाल सामूहिक
आरती के बाद विधानाचार्य ने कहा कि सत्य का पालन और असत्य का त्याग करना चाहिए,
सत्य वही जो परहितकारी हो। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। आयोजन में सुनील जैन
प्रवक्ता, तरस चंद जैन, अरुण जैन, सत्येंद्र जैन, शैलेंद्र जैन, गौरव जैन, अनुराग
जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment