Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

जुमा पर अटकी रहीं प्रशासन की सांसे, फिर ली राहत की सांस

 

-इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत मिलने से भी कम हुई प्रशासन की टेंशन 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज तो शांतिपूर्ण ढंग से अदा हो गई, लेकिन इस दौरान पूरा जिला प्रशासन टेंशन में रहा। आला पुलिस अधिकारी लगातार सड़कों पर मॉनिटरिंग करते रहे।


एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति संवेदनशील स्थान पर गश्त करते दिखे। हालांकि सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई। इसके बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई भी हुई। कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत देते हुए कमेटी से 6 करोड़ 41 लाख रुपए के जुर्माना वसूलने पर भी रोक लगा दी। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने अगले तीन सप्ताह में सरकार को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के भी निर्देश दिए। फिलहाल मस्जिद कमेटी को अंतरिम राहत की खबर से प्रशासन की टेंशन भी कुछ हद तक कम हुई।


जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा

उधर, कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद, हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद, खैर नगर स्थित हौज़ वाली मस्जिद, अहमद रोड स्थित अख्तर मस्जिद एवं इस्लामाबाद स्थित एक मिनारा मस्जिद सहित शहर भर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।


खुफिया विभाग पूरी तरह से रहा अलर्ट

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट था। सभी एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी और थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार नजर रखे हुए थे। कंट्रोल रूम भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस किए हुए था। पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखे हुए था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here