Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

बारिश से मकान के तीन कमरे ढहे, मलबे में दबकर तीन पशु घायल



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुरी में रविवार की देर शाम करीब सात बजे मूसलाधार बारिश के चलते एक मकान के पीछे बने तीन कमरे भरभराकर गिर गए। हादसे में टीन शेड के नीचे बंधे तीन पशु मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि परिवार के छह सदस्य मकान के अगले हिस्से में सोए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


गांव निवासी सेवाराम का छह कमरों का मकान है, जिसमें तीन कमरे आगे और तीन पीछे बने हैं। शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान पीछे के तीनों कमरे अचानक गिर गए। उस समय सेवाराम, पत्नी राजवती, रिंकू, पत्नी प्रमिता, पुत्र मनुज, पुत्री शगुन और सुरभि आगे के कमरों में थे। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों पशुओं को बाहर निकाला। हादसे में एक साइकिल सहित घर का अन्य सामान भी मलबे में दब गया। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here