Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

कलेक्शन एजेंट से लूट का प्रयास करने वाला आरोपी और तीन बाल अपचारी गिरफ्तार, दो बाइक व तमंचा बरामद


इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ/किठौर। किठौर थाना पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से रुपये से भरा बैग लूटने के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अमित उर्फ गोलू पुत्र फकीरचन्द निवासी ग्राम हसनपुर थाना किठौर, जनपद मेरठ है।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को वादी जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम लुहारी, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ ने थाना किठौर में सूचना दी थी कि वह माजरो प्रूडन फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्य करता है। वह थाना क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम हसनपुर कला, नंगली, शौलदा एवं आसपास के क्षेत्रों से कलेक्शन करता है। 31 अगस्त को वह ग्राम नंगली किठौर से शौलदा के मध्य गढ़ रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके कलेक्शन के रुपयों से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान आरोपी अमित उर्फ गोलू तथा तीन बाल अपचारियों के नाम प्रकाश में आए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और बाल अपचारी कलेक्शन एजेंट द्वारा अलग-अलग गांवों से धनराशि एकत्र किए जाने की जानकारी रखते थे। इसके बाद सभी ने कलेक्शन एजेंट को रास्ते में रोककर उसके रुपयों से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों और आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई।

चेकिंग के दौरान आरोपी और तीन बाल अपचारी पकड़े गए
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना किठौर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 6 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुकदमे से संबंधित आरोपी अमित उर्फ गोलू तथा तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामदगी में एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल तथा एक टीवीएस एपी-125 मोटरसाइकिल शामिल है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ गोलू पुत्र फकीरचन्द निवासी ग्राम हसनपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के खिलाफ संबंधित मामले में मु.अ.सं. 357/2026, धारा 309(5) बीएनएस, थाना किठौर, जनपद मेरठ के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि तीनों बाल अपचारियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

किठौर पुलिस टीम ने किया खुलासा:
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में उ0नि0 श्री मनदीप त्यागी, उ0नि0 अतुल कुमार, उ0नि0 अजय कुमार, हेड कांस्टेबल 1242 नागेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल 1722 राजकुमार, हेड कांस्टेबल 1142 धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल 1105 नवीन कुमार तथा कांस्टेबल 2447 संतोष कुमार की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here