Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

फाजलपुर में गली में अवैध रैम्प से लोगों को परेशानी, पुलिस से शिकायत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अनूप नगर, फाजलपुर निवासी दिलशाद सैफी ने पड़ोसी द्वारा गली में अवैध रैम्प बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी फाजलपुर में तहरीर दी है।


पीड़ित दिलशाद सैफी के अनुसार उनकी गली की चौड़ाई लगभग 10 फीट है। आरोप है कि पड़ोसी मेहरुद्दीन ने गली की आधी जगह तक पक्का रैम्प बना रखा है, जिससे आम लोगों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा घर के अंदर अवैध रूप से स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने गुरुवार को फाजलपुर पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here