Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

हिन्दी पखवाड़ा: शहीद मंगल पांडे कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

नित्य संदेश, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा रानी सिंह (डी.लिट्.) द्वारा संयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिन्दी के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए।

परिणाम:


प्रथम स्थान - कु. शिवानी (बीए प्रथम वर्ष)


  • द्वितीय स्थान - कु. वैष्णवी (बीए प्रथम वर्ष)

  • तृतीय स्थान - कु. सवा एवं कु. पायल

  • चतुर्थ (सांत्वना) - कु. भूमिका और कु. रिया (संयुक्त रूप से)



प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं मातृभाषा के प्रति प्रेम को बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. मोनिका चौधरी एवं डॉ. नीता सक्सेना ने निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here