नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना सरूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में आरोप पत्र, अंतिम रिपोर्ट, आईजीआरएस, आरटीआई, लंबित जांच, प्रार्थना पत्र एवं ई-ऑफिस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद शस्त्रागार एवं मालखाना का निरीक्षण कर शस्त्रों, अभिलेखों एवं माल मुकदमाती के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर स्थित मेस, बैरक, शौचालय आदि का भी गहन निरीक्षण कर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ग्रामीण ने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, थाना परिसर में स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment