Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

बेहतर शिक्षण विधि से फिजिक्स को आसान बना रहे नमेश भाटी

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध अध्यापक नमेश भाटी जो निरंतर 12 वर्षों से नगर में भौतिक विज्ञान शिक्षण का कार्य कर रहे है। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के आस पास के विद्यार्थी की पहली पसंद बने हुए है। उनकी शिक्षण विधि लाजवाब है, अद्भुत प्रतिभा के धनी नमेश भाटी के विगत 12 वर्षों में पढ़ाये गए हजारों विद्यार्थी  आज विभिन्न क्षेत्रों के अपनी सेवाएं दे रहे है। 


शिक्षक दिवस के अवसर पर नमेश भाटी ने वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम से पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति लगाव पैदा करना है जिससे वे ग्रामीण अंचल से निकल कर विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना सके उनका कहना है कि मेरी कोशिश है कि में उम्र भर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागृति पैदा करता रहु, नमेश भाटी अपने कोचिंग सेंटर के माध्यम से परीक्षितगढ़ क्षेत्र में विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे है और राष्ट्र निर्माण की सेवा लगे हुए हैं

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here