नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधांशु सिंघल, चेयरमैन, बीआईटी ग्रुप रहे, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिओम शर्मा, महानगर सेवा प्रमुख रहे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य सदस्यों में अरुण जिंदल, शैलेंद्र, विरेन्द्र अग्रवाल (अध्यक्ष), कृष्ण कुमार शर्मा एवं राकेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के आचार्यों को उनके शिक्षा एवं संस्कार निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की।
विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय समिति द्वारा प्रधानाचार्य भगत सिंह को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं समिति सदस्यों ने उनके नेतृत्व में विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन श्री राकेश शर्मा जी द्वारा किया गया। अंत में श्री अरुण जिंदल जी ने सभी अतिथियों, आचार्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं गुरुजनों के प्रति श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।
सोनिया त्यागी
मीडिया प्रभारी
9997748066
भगत सिंह
प्रधानाचार्य
9997070826

No comments:
Post a Comment