Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर डी.एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ में हुआ भव्य आयोजन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डी.एम. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग चुनने की प्रेरणा भी देते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छे शिक्षक की सीख विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देती है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया तथा उन्हें सम्मानित किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here