नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में आज अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक एवं निदेशकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को नमन करते हुए, अभियंत्रण क्षेत्र की भूमिका एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। अभियंता दिवस के अंतर्गत डिस्कॉम के अभियंताओं द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा, स्वच्छ ऊर्जा, विद्युत सुरक्षा एवं सत्यनिष्ठा के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इनोवेटिव सोच के साथ नई-नई तकनीकों को अपनाते हुए डिस्कॉम को क्रिएटिविटी के साथ आगे ले जाना होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन निखिल नायक एवं सह-संचालन आलोक त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन.के. मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), मो. सगीर मुख्य अभियंता, राजकुमार मुख्य अभियंता, राजेश कुमार मुख्य अभियंता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियंता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment