नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जबलपुर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'मंथन श्री' का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर साझा काव्य संकलन "पितृ नमन" का भव्य लोकार्पण एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मेरठ की वरिष्ठ कवयित्री बीना सिंह 'मंगल' को पिता पर लिखी उनकी श्रेष्ठ रचना के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के अतुल श्रीवास्तव, संतोष नेमा और राजेश पाठक ने उन्हें स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनके पति, प्रसिद्ध गजलकार मंगल सिंह 'मंगल' भी मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त कर मेरठ लौटने पर बीना सिंह 'मंगल' और मंगल सिंह 'मंगल' का साहित्य जगत ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
स्वागत करने वालों में महाकवि डोरीलाल भास्कर, कवि सुरेंद्र खेड़ा, कवयित्री रीना खेड़ा, धर्मपाल सिंह मित्रा, हरीश कुमार, अतर सिंह, विजयपाल सिंह सहित शहर के कई साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी ने बीना सिंह 'मंगल' को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंगल सिंह 'मंगल' ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरठ के साहित्य जगत का सम्मान है।
No comments:
Post a Comment