Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

मेरठ में 780 हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण वृद्धि के उद्देश्य से मेरठ में बुधवार को हरिशंकरी पौधारोपण अभियान का व्यापक आयोजन किया गया। जिले के 12 विकास खंडों और 13 नगर पंचायतों में सुबह 7 बजे से एक साथ अभियान शुरू हुआ।


लोक भारती मेरठ के अध्यक्ष एवं हरिशंकरी अभियान के संयोजक डॉ. सुमित उपाध्याय ने बताया कि अभियान जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के निर्देशन, डीएफओ वंदना फोगाट की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 780 हरिशंकरी पीपल, बरगद और पिलखन के पौधे रोपे गए। जेल रोड स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्वयं हरिशंकरी रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, लवी त्रिपाठी, नगर निगम से पंकज, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर सुनील सोम और लोक भारती के उपाध्यक्ष गौरव देशवाल सहित अनेक अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


लोक भारती के नेतृत्व में हरितिमा, आर्ट ऑफ लिविंग, आईएमए, गायत्री परिवार, किचन गार्डन और डेरा सच्चा सौदा सहित अनेक संस्थाओं ने अभियान को जन-अभियान बनाया। अभियान का मुख्य संकल्प पौधा लगाना शुरुआत है, उसे वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here