Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

मेरठ इलेवन ने 3 विकेट से बुलंदशहर को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ इलेवन की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता। 

बुलंदशहर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 41, शिवम ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यश ने 2, अविरल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम ने 18.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता। इसमें रिहान ने 46, जैद ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने 3, शम्स ने 2, आदित्य ने 2 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को अंडर 17 का एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here