Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

सपा नेता पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम ने परीक्षितगढ़ में किया जनसंपर्क, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम ने परीक्षितगढ़ नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया।

नगर में सुभाष यादव के प्रतिष्ठान पर उन्होंने लोगों से मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली केवल समाजवादी पार्टी ही ला सकती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर सचिन यादव, सुनील कश्यप, रिंकू यादव, अमित सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम डॉ. राहुल सिखेड़ा के क्लीनिक पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना और युवाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान वकील अहमद, जगदीश जाटव, बीडीसी सदस्य लीलापत, विनोद, राजन बहसूमा, सुनील आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here