Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

किठौर पुलिस ने शातिर को 3 माह के लिए किया जिलाबदर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए किठौर पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, एसपी ग्रामीण के निर्देशन और सीओ किठौर के पर्यवेक्षण में न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन के आदेश पर थाना किठौर पुलिस ने अपराधी शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला मौसम खानी, कस्बा व थाना किठौर को 3 माह के लिए जिलाबदर किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान पर जिलाबदर का नोटिस चस्पा कर मोहल्ले में मुनादी कराकर आमजन को अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here