नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप आपदा के प्रति संवेदनशील 34 जनपदों की 157 तहसीलों में "भूकम्प, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज" का आयोजन 18 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद मेरठ में भी 18 सितंबर को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में "भूकंप, अग्नि सुरक्षा एवं रासायनिक आपदा" पर मॉक एक्सरसाइज आयोजित होगी।
मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर 16 सितंबर को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। एनआईसी, कलेक्ट्रेट मेरठ में आयोजित इस बैठक में अग्निशमन अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, एसडीएम मवाना, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित जनपद के सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभाग किया।
No comments:
Post a Comment