Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

शहीद मंगल पांडे कॉलेज में 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप शुरू


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम के कॅरियर काउंसलिंग एवं रोजगार प्रकोष्ठ तथा उन्नति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजू सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए भावी सफलता में सॉफ्ट स्किल के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को इस प्रकार की कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यशाला में छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल, स्पोकन इंग्लिश, साक्षात्कार की तैयारी के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी तथा AI के लिए अलग-अलग प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।



वर्कशॉप में उन्नति फाउंडेशन से आए अमनदीप वर्मा तथा कनिष्का ने छात्राओं को संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान समय में सॉफ्ट स्किल के महत्व को समझाया। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. भारती दीक्षित, महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. लता कुमार, रोजगार प्रकोष्ठ के सह-प्रभारी प्रो. एस.पी.एस. राणा एवं डॉ. आशीष पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष पाठक द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वर्कशॉप हेतु अपना पंजीकरण कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here