Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने पर विनीत अग्रवाल शारदा ने दी हार्दिक बधाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के दिल्ली आवास पर पहुंचकर उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा जी का सार्वजनिक जीवन सदैव राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण, कुशल प्रशासन और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा है। विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक दायित्वों और उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली, अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता की अमिट छाप छोड़ी है। अंडमान एवं निकोबार जैसे महत्वपूर्ण केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान है। 

श्री शारदा ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. दिनेश शर्मा जी अपने अनुभव, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से अंडमान एवं निकोबार के विकास को नई गति देंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने ईश्वर से डॉ. दिनेश शर्मा जी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पुनः उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here