नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा पर आधारित ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री गीत "इंडियन नारी शक्ति" आगामी 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, जिसके निर्देशक और निर्माता विजय भारद्वाज हैं। गीत में महिलाओं को मिले प्रोत्साहन, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसरों की थीम को पांच अलग-अलग महिला किरदारों की कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
पांच महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी
इस डॉक्यूमेंट्री गीत में पांच प्रमुख महिला किरदार हैं -
आरुषि तिवारी - आईपीएस ऑफिसर के किरदार में,
प्रेरणा सिंह - डॉक्टर के किरदार में,
भावना सक्सेना - एडवोकेट के किरदार में,
अंकिता गौतम - कॉरपोरेट गर्ल के किरदार में,
मोनिका खुराना - इंजीनियर के किरदार में।
इन पांचों किरदारों के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, कानून, प्रशासन, कॉरपोरेट और तकनीकी क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। गीत के कैमरामैन उमेश रवि, मेकअप आर्टिस्ट नरेश गुप्ता और एडिटर अमित आनंद हैं। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े डॉक्यूमेंट्री, फिल्म, टीवी सीरियल और म्यूजिक प्रोजेक्ट बनाता रहा है। इससे पूर्व "हम ब्राह्मण हैं", "बाबा भोले के साथ आजाद परिंदे", "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ", "एसिड अटैक", "नो स्मोकिंग" और "नंबर वन ड्रामेबाज" जैसे प्रोजेक्ट बनाए जा चुके हैं। प्रोडक्शन हाउस के आगामी प्रोजेक्ट्स में "पापा के सपने", "जनेऊ", "हम स्वर्ण हैं" और वेब सीरीज "जंगल का रहस्य" शामिल हैं।
निर्माता-निर्देशक विजय भारद्वाज वर्ष 2005 से फिल्म और मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि "इंडियन नारी शक्ति" केवल एक गीत नहीं, बल्कि उन महिलाओं की प्रेरणादायक यात्रा को सामने लाने का प्रयास है जो संघर्ष के बावजूद आगे बढ़ रही हैं।

No comments:
Post a Comment