Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

2027 में उप्र से बदलाव की शुरुआत करेगी जनता: संजीव आर्य

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उप्र पश्चिमी जोन के सह-प्रभारी तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य के प्रथम मेरठ आगमन पर अपार चैंबर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। संजीव आर्य ने कहा कि “आज देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले 12 वर्षों से देश की जनता केवल ‘मन की बात’ सुन रही है, लेकिन अब देश की जनता अपने मन की बात कहना चाहती है। जनता के सवालों, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि देश की आजादी से लेकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। आज देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो नफरत नहीं, भाईचारा पैदा करे और लोगों को बांटे नहीं बल्कि जोड़े।” इस अवसर पर डॉ. यूसुफ कुरैशी, आदित्य शर्मा, अवनीश काजल, जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, धूम सिंह गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, योगी जाटव, मनजीत सिंह कोछड़, हेमचंद ठेकेदार, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, मनिंदर सूद वाल्मीकि, कामेश रतन, बदर महमूद, डॉ. जफरुल्लाह, विक्रांत वशिष्ठ, अरुण त्यागी, शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here