Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

ऋषिभ क्रिकेट एकेडमी में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान


-स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों का हुआ सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्पॉर्ट्स फॉर स्कूल में अंडर 14 की मंडलीय टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 14 में मंडल से हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत और मेरठ की टीम शामिल रही। सभी टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के तहत क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र व क्रिकेट कोच अतहर अली को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्कूल क्रिकेट के आयोजन से स्कूल स्तर पर ही क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह प्रदेश स्तर पर खेलकर अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन कर सकेंगे। 


अतहर अली ने बताया कि जिले की टीमों से अब मंडल की टीम का चयन होगा। जो नोएडा में होने वाले स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट स्टेट टूर्नामेंट में खेलेगी। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन मंडलीय टूर्नामेंट में खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर नीरज, रोहित, आदित्य, हिमांशु, पार्थ आदि रहे। क्रिकेट कोच ने बताया कि सोमवार को अंडर 17 वर्ग के ट्रायल मैच होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here