नित्य संदेश ब्यूरो
मुरादाबाद। जनपद आयोजित प्रांतीय गणित एवं विज्ञान मेला प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
बाल वर्ग में गणित प्रदर्शन में तानिष्का अधाना ने प्रथम स्थान तथा विज्ञान प्रदर्शन में देव अधाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
No comments:
Post a Comment