Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

सैफी संघर्ष समिति का विस्तार, इमरान सैफी दोबारा बने महानगर अध्यक्ष


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजी.) का रविवार को मेरठ जिला कमेटी का विस्तार किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सैफी व जिला अध्यक्ष मेरठ हाजी नदीम सैफी ने संयुक्त रूप से जाकिर हुसैन कॉलोनी पहुंचकर पूर्व महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी को पुनः महानगर अध्यक्ष मेरठ के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही इरफान सैफी को जिला महासचिव, फजरुद्दीन सैफी को जिला उपाध्यक्ष और महफूज सैफी को जिला उपाध्यक्ष मेरठ मनोनीत किया गया।


राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि इमरान सैफी के अनुभवी नेतृत्व में संगठन समाज के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगा और संगठन का विस्तार होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज हित में पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सलीम सैफी, गफ्फार सैफी पूर्व पार्षद, यूसुफ सैफी, आसिफ सैफी, शब्बीर सैफी, शहजाद सैफी, इमरान नसीर, वसीम ठेकेदार, नासिर सैफी, परवेज सैफी, रियाजुद्दीन सैफी, फराज सैफी, जीशान, कैफ सैफी, अरशद सैफी, असद और अर्श सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here