Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

गणेशोत्सव सुरक्षा: जोन-2 व 3 पुलिस का संयुक्त पैदल मार्च और निरीक्षण

• अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  मयंक अवस्थी ने बंगाली चौराहे से पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय  संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  मयंक अवस्थी* के नेतृत्व में आगामी गणेश उत्सव के मद्देनजर जोन-2 एवं जोन-3 पुलिस द्वारा बंगाली चौराहे स्थित गणेश प्रतिमा निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  द्वारा पुलिस उपायुक्त जोन-2  सिंह राठौड़, पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेरक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2  अमरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 ओम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बंगाली चौराहे से पैदल मार्च कर प्रतिमा निर्माण स्थलों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मूर्तिकारों एवं क्रेन संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान विशाल गणेश प्रतिमाओं के निर्माण, रखरखाव एवं परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की गई। प्रतिमाओं को पारंपरिक स्वरूप में सुरक्षित रखने तथा परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने हेतु मूर्तिकारों एवं क्रेन संचालकों को विस्तृत समझाइश दी गई।


प्रतिमाओं के परिवहन के दौरान मुख्य मार्गों एवं सर्विस रोड पर यातायात बाधित न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी गणेश पंडालों के सामने CCTV कैमरे लगाने, पर्याप्त वॉलंटियर्स की व्यवस्था करने तथा स्थापना, परिवहन एवं आगामी विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात बनाए रखने के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।


थाना खजराना क्षेत्र में निर्मित गणेश प्रतिमा पंडालों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा आयोजकों को सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


संयुक्त निरीक्षण में उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहायक पुलिस आयुक्त खजराना  आशीष पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्रीमती नीति दंडोतिया, थाना प्रभारी खजराना  मनोज सिंह सेंधव, थाना प्रभारी तिलक नगर, मनीष लोधा, थाना प्रभारी पलासिया सुरेंद्र रघुवंशी एवं थाना बल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here