Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

आइटेल ने लॉन्च किया ह्यटफह्ण: भारत का पहला रग्ड फीचर फोन, 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और आईपी54 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस के साथ


नित्य संदेश ब्यूरो 
गाज़ियाबाद। भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक आइटेल ने आज अपनी आईएनएनओ (इनोवेशन) सीरीज़ के तहत नया आइटेल टफ लॉन्च किया। यह एक रग्ड फीचर फोन है, जिसे खास तौर पर भारत की रोजमर्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, आईपी54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, फ्री शॉक-प्रूफ कवर और यूएसबी-सी चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

"असली भारत का मजबूत फोन" की सोच के साथ तैयार किया गया आइटेल टफ उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो दिनभर मेहनत करते हैं, लगातार बाहर रहते हैं और चाहते हैं कि उनका फोन भी उनकी तरह मजबूत और भरोसेमंद हो। किसान और दिहाड़ी मजदूरों से लेकर आउटडोर प्रोफेशनल्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों तक, यह फोन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर साथ देने के लिए डिजाइन किया गया है।

आईटेल इंडिया-ट्रांसन होल्डिंग्स के सीईओ, अरिजीत तलपात्रा ने कहा, भारत में लाखों लोग धूल, गर्मी, लंबे काम के घंटे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच काम करते हैं। ऐसे में उनके डिवाइस भी उतने ही मजबूत होने चाहिए। आइटेल टफ के साथ हम फीचर फोन कैटेगरी में ऐसीइनोवेशन लेकर आए हैं, जो असल भारत की जरूरतों से जुड़ी है। आईएनएनओ सीरीज़के हिस्से के रूप में आइटेल टफ हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रहे हैं जो आसान, किफायती और रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तव में उपयोगी हो।

मजबूत बॉडी, मुश्किल हालात में भी भरोसेमंद साथ आइटेल टफ को खास तौर पर बाहरी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। फोन में आईपी54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है, जो धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।

इसके साथ फोन के साथ मिलने वाला फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस पूरे फोन को अतिरिक्त सुरक्षा
देता है और अचानक गिरने या रोजमर्रा के झटकों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है।
फोन में पावरफुल डुअल-लैंप टॉर्च भी दी गई है, जिसमें दो लैंप बेहतर रोशनी देते हैं। खेत में रात के समय
काम हो, बाहर किसी जगह जाना हो या बिजली चली गई हो-यह टॉर्च जरूरत के समय बेहतर रोशनी देने
के लिए बनाई गई है। किसानों के लिए खास एग्री बटन आइटेल टफ सिर्फ मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।


किसानों के लिए फोन में समर्पित एग्री बटन दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स एक टच पर कृषि
संबंधी जानकारी और इनपुट के लिए सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर
ग्रामीण और खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए जरूरी जानकारी तक आसान पहुंच बनाने में मदद करता है।
हिंदी और अंग्रेज़ी में किंग वॉइस फोन में किंग वॉइस फीचर दिया गया है, जो छोटे मैसेज, मेन्यू और फोन कॉल्स को हिंदी और अंग्रेज़ी में बोलकर सुनाता है। इससे फोन का इस्तेमाल और भी आसान और सुविधाजनक हो जाता है। वहीं, शोर-शराबे वाले आउटडोर माहौल में फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सुपर साउंड बॉक्स दिया गया है, जो तेज आवाज और बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। आईएनएनओ सीरीज़ के तहत मजबूती और उपयोगिता पर फोकस आइटेल टफ, आइटेल की इनोवेशन-केंद्रित आईएनएनओ सीरीज़ का हिस्सा है। इस सीरीज का उद्देश्य भारत के अलग- अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से तैयार डिवाइस और उपयोगी फीचर्स उपलब्ध कराना है।

इससे पहले कंपनी ने आइटेल एक्वा पेश किया था, जो भारत का एकमात्र आईपी67-रेटेड फ़ीचर फ़ोन है।
आइटेल टफ के साथ कंपनी ने इस सोच को और आगे बढ़ाते हुए रग्ड प्रोटेक्शन के साथ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं,
जो खास तौर पर आउटडोर और खेती-किसानी से जुड़े समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हैं।
्र३ी’ का फोकस लंबे समय से मजबूती, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किफायती टेक्नोलॉजी पर रहा है।
साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की टिकाऊपन, विश्वसनीयता और सामर्थ्य पर आधारित एक
हालिया स्टडी के अनुसार, 91% कंज्यूमर्स ने टिकाऊपन के मामले में आइटेल को सबसे ज्यादा भरोसेमंद फीचर
फोन ब्रांड माना।

भारत में 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स और 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटरों के नेटवर्क के साथ आइटेल
देशभर में अपने ग्राहकों तक पहुंच और सर्विस सपोर्ट उपलब्ध कराता है। कंपनी अपने फीचर फोन
पोर्टफोलियो पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट गारंटी भी
जारी रखती है।

आइटेल टफ इस सोच को आगे बढ़ाता है कि इनोवेशन का मतलब हमेशा ज्यादा फीचर्स या जटिलता जोड़ना
नहीं है। कई बार असली इनोवेशन टेक्नोलॉजी को और मजबूत, ज्यादा उपयोगी और लोगों की रोजमर्रा की
जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाना है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here