नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के रक्त कोष विभाग द्वारा दो स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
पहला शिविर एनएएस कॉलेज मेरठ में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 120 लोगों ने पंजीकरण कराया और 118 यूनिट रक्तदान हुआ। दूसरा शिविर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित हुआ, जिसमें 51 लोगों ने पंजीकरण कराया और 51 यूनिट रक्तदान हुआ। इस प्रकार कुल 169 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी वी.के. सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर.सी. गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सभी रक्तदाताओं का आभारी रहेगा।
एनएएस कॉलेज में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नवाब सिंह नागर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमओ राम प्रसाद, प्रधानाचार्य आर.सी. गुप्ता, रक्त कोष प्रभारी प्रिया गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक धीरज बलियान, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष नेहा सिंह, चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थ गर्ग, रक्त कोष काउंसलर रश्मि बिष्ट, करुणा निगम, संध्या, सांची, कृतिका, लैब टेक्नीशियन दीपक, अंशुमान, देवेंद्र एवं स्टाफ नर्स मनोज, अनुराधा, पंकज तथा डीएमएलटी के छात्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment