Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

बूंदी पहलवान की 109वीं पुण्यतिथि पर विशाल दंगल का आयोजन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में गांधारी परिसर स्थित अखाड़े पर गुरुवार को छठ पर्व के अवसर पर बूंदी पहलवान की 109वीं पुण्यतिथि पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया।


दंगल में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और पहलवानों ने पहुंचकर जोर आजमाइश दिखाई। एक से बढ़कर एक कुश्ती लड़कर पहलवानों ने एक दूसरे से बाजी मारी। गांधारी तालाब पर आयोजित दंगल में पहलाद गढ़ी ने वंश भूमा को, शिव ने शिवानंद मेरठ को, अर्पित भूमा ने पहलाद को और अर्णव भूमा ने पृथ्वी गढ़ी को हराया। अन्य पहलवानों ने भी दंगल में जोर आजमाइश दिखाई। विशाल दंगल के आयोजक संदीप गुर्जर व चंपत पहलवान ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। दंगल में रेफरी की भूमिका गुलजार पहलवान, रूपचंद पहलवान और जयवीर पहलवान ने संयुक्त रूप से निभाई। इस मौके पर गुल्लू प्रधान, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गगन त्यागी, कपिल वाल्मीकि, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, अमर सिंह, सौरभ, सत्येंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी और पहलवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here