Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

यूसीसी के विरोध में एमआईएम की पैदल यात्रा, चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 151 की धारा में भेजा जेल

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में एमआईएम द्वारा निकाली जा रही 15 दिवसीय पैदल यात्रा लगातार जारी है। यात्रा के दौरान पुलिस ने एमआईएम के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 151 के तहत जेल भेज दिया।


पुलिस कार्रवाई में इमरान अहमद, कारी जाकिर और फैसल शेख सहित एमआईएम के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।


यूसीसी के विरोध में जायोजित इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधायक अख्तरूल ईमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदिल हसन तथा मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एमआईएम नेताओं ने कहा कि समान नागरिक संहिता के विरोध में यह पैदल यात्रा लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच अपनी बात रखने और यूसीसी के खिलाफ जनजागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। पार्टी का कहना है कि यूसीसी देश की विविधता और अलग-अलग समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों से जुडा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए इसके विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जारी रहेगा।


कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर एमआईएम ने नाराजगी जताई। पार्टी नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से यूसीसी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है।


एमआईएम ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद यूसीसी के विरोध में उसकी 15 दिवसीय पैदल यात्रा और जनअभियान जारी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के दायरे में रहकर यूप्सीसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलद करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here