
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्तूबर से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में शहर से क्यों स्कूल की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि चौधरी नरेंद्र सिंह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक थे। उनकी स्मृति में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने कहा कि मेरठ में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई जा रही है, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश स्तर पर मेरठ का नाम रोशन कर सकें। उपाध्यक्ष एवं विद्यालय की उपप्रधानाचार्य प्रभा राव ने बताया कि आईसीसी की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में टूर्नामेंट खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्गों में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतिदिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन सचिव अतहर अली के अनुसार अब तक कसुम पब्लिक स्कूल, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, शार्पन पब्लिक स्कूल, ऋषि पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, गुरुगोविंद वर्ल्ड स्कूल हापुड़, विद्या ग्लोबल स्कूल बागपत रोड समेत कई स्कूलों की टीमें प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं। अन्य स्कूलों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 सितंबर रखी गई है।
टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जबकि मैन ऑफ द मैच और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ बेड बॉक्स, बैट जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, राजा, रोहित, रजनी कौशल, खुशबू, अरमान अंसारी, पार्थ, हिमांशु रोहित और आशीष समेत अन्य का सहयोग मिल रहा है। क्रिकेट कोच अंतर अली ने बताया कि प्रतियोगिता के जरिए स्कूली क्रिकेट के साथ-साथ सीबीएसई स्तर पर भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment