Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

संभव जन-सुनवाई में 24 उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के निर्देश


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में 'संभव' जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।


जन-सुनवाई प्रबंध निदेशक के निर्देशन में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया एवं निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इसमें मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए 24 उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर, पोल, ट्रांसफार्मर एवं सोलर से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि 'उपभोक्ता देवो भवः' के अनुरूप बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जाए।



जन-सुनवाई में सुनील कुमार, कवरपाल सिंह, सरला वर्मा, सुकराम पाल, हरिओम, राजपाल सिंह सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अभियंता मो. सगीर, गुलाब सिंह, अधीक्षण अभियंता मो. अरशद, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी, महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here