नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा विहान बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण का आयोजन किया गया। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों को एन०सी०आर०टी०सी० मेडिकल कॉलेज के सहयोग से बेगमपुल से मोदीनगर तक मेट्रो और वहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत रैपिड रेल से यात्रा कराई गई। अधिकांश बच्चों के लिए यह पहली आधुनिक ट्रेन यात्रा थी।
भ्रमण के दौरान बच्चों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन, नमो भारत कॉरिडोर, स्वच्छता, सार्वजनिक संपत्ति के रख-रखाव और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बच्चों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका के लिए प्रेरित किया। अंत में श्रम विभाग और मेरठ मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय से शशि कांत पाण्डेय, विजय कुमार दुबे, शिवपूजन यादव, एनसीआरटीसी से तरूण वत्स, विहान विद्यालय की वार्डन अंजलि गंगवार, अरशद खान सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment