Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

मेरठ के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर लखनऊ में सम्मानित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनगणना - 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या की गणना) के लिए लखनऊ में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान स्टेट मास्टर ट्रेनर (एसएमटी) की विशेष ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मेरठ के इंजीनियर संदीप कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश की निदेशक शीतल वर्मा ने संदीप कुमार शर्मा को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here