Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी सिटी ने किया निरीक्षण


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्र के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।


एसपी सिटी ने सोहराब गेट बस स्टैंड, भैंसाली बस डिपो, हापुड़ अड्डा सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद भीड़ और त्योहार के चलते बढ़ी आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here