Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

रक्षाबंधन पर एसपी ग्रामीण और सीओ सरधना ने बाजारों में घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मेरठ एवं क्षेत्राधिकारी सरधना द्वारा थाना सरधना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।


त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here