नित्य संदेश ब्यूरो
किठौर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी किठौर द्वारा थाना किठौर क्षेत्र के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों तथा मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति मिलने पर तत्काल पुलिस बल के सहयोग से जाम को समाप्त कराया गया और यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया। त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment