रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ललित जाटव हत्याकांड को लेकर कमिश्नरी पार्क पर पिछले 11 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन में परीक्षितगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट
रवि गौतम को समर्थन देते हुए लोगों ने कहा कि वे इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े
हैं। वक्ताओं ने कहा कि समाज की लड़ाई लड़ने के लिए रवि गौतम बधाई के पात्र हैं और
वे समाज के सच्चे हितैषी हैं। इस धरना-प्रदर्शन को लेकर शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा
हुआ है। धरने में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से देहात क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत
सदस्य जगदीश जाटव बढला, युवा नेता डॉ. राहुल सिखेड़ा, दिलावर सिंह, प्रताप, सोनू, मोनू,
राजू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment