Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

अखिलेश यादव के भ्रामक बैनर लगाने पर सपा नेता शैंकी वर्मा ने जताया रोष

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भ्रामक बैनर लगाए जाने को लेकर सपा नेता शैंकी वर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे घटिया और टुच्ची राजनीति करार दिया है।


सपा नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि जब विरोधी सड़क से सदन तक जवाब नहीं दे पाते, तो घटिया मानसिकता के लोग आला कमान के इशारे पर प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे कृत्य करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, ऐसे भ्रामक प्रचार से उनकी छवि धूमिल नहीं की जा सकती। शैंकी वर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि भ्रामक बैनर लगाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here