Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

परीक्षितगढ़ में निकली 'कलश वंदन यात्रा', गूंजा समरसता का संदेश



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। संत शिरोमणि रविदास समरसता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा परीक्षितगढ़ मंडल में विशाल 'कलश वंदन यात्रा' निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।


यात्रा परीक्षितगढ़ से शुरू होकर राजपुर झाल, आसीफाबाद मोड़, वाल्मीकि मंदिर और ग्राम अहमदपुरी होते हुए गुजरी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष सोनवीर सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सुधा वाल्मीकि, पराग दूध के चेयरमैन बलराज प्रधान, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के.पी. खूंटी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन और उनके विचार संपूर्ण मानव जाति को समानता की राह दिखाते हैं। भाजपा उनके समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के संदेश को समाज में पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मोहित बंसल, अंकित त्यागी, पूर्व महामंत्री मोनू सैनी, मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सुनील विमल, मंडल मंत्री कृष्ण प्रधान, अनिल जी, गगन त्यागी, जगत प्रधान, रविंदर सैनी और कृष्ण चपराना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here