Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी ​हॉस्पिटल, साकेत ने मेरठ में ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाएं शुरू कीं



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी ​हॉस्पिटल, साकेत ने आज मेरठ स्थित मृत्युंजय बोन एंड जॉइंट ​हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाएं शुरू की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी​हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड ​डॉ. (प्रो.) भावुक गर्ग और मृत्युंजय बोन एंड जॉइंट ​हॉस्पिटल, मेरठ के ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं डायरेक्टर डॉ. सचिंद्र शेखर की उपस्थिति में किया गया। डॉ. (प्रो.) भावुक गर्ग हर महीने के तीसरे शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मृत्युंजय बोन एंड जॉइंट ​हॉस्पिटल, मेरठ में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।


लॉन्च के अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी ​हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पाइन विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड ​डॉ. (प्रो.) भावुक गर्ग ने कहा, “हमारा फोकस मिनिमली इनवेसिव तकनीकों पर है, जिसमें अवेक स्पाइन सर्जरी भी शामिल है। इन तकनीकों की मदद से मरीजों को कम तकलीफ होती है और वे जल्दी रिकवर कर पाते हैं। न्यूरो नेविगेशन सूट और रोबोटिक तकनीक जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सर्जिकल प्रक्रियाओं में हमारी सटीकता बढ़ती है, जिससे मरीजों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। ये आधुनिक तकनीकें मरीजों के आराम को प्राथमिकता देती हैं और सर्जरी के बाद होने वाली तकलीफ को कम करने, रिकवरी का समय घटाने और बेहतर उपचार परिणाम हासिल करने में सहायक हैं। हमें खुशी है कि मेरठ में ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं का विस्तार कर हम इस क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उनके घर के और करीब उपलब्ध करा रहे हैं।”


डॉ. गर्ग ने आगे कहा, “टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस में तेजी से हो रहे विकास के साथ स्पाइन से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए नई और बेहतर सर्जिकल तकनीकें उपलब्ध हो रही हैं। परामर्श के साथ-साथ मिनिमली इनवेसिव और नेविगेशन-असिस्टेड स्पाइन सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर हमारा उद्देश्य मरीजों के उपचार परिणामों को बेहतर बनाना और क्षेत्र के लोगों के समग्र स्वास्थ्य में योगदान देना है।”


मेरठ में ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी ​हॉस्पिटल, साकेत ने विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक और स्पाइन केयर की पहुंच को और व्यापक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस पहल से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने शहर के नजदीक विशेषज्ञ परामर्श और एडवांस्ड उपचार विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे समय पर बीमारी की पहचान, उचित उपचार और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here