Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु विकास भवन में ई-लॉटरी का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु आज विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग के पोर्टल पर दिनांक 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक कृषकों द्वारा की गई कृषि यंत्रों की बुकिंग के उपरांत चयन के लिए यह ई-लॉटरी मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


विकास खण्डवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यंत्रवार व विकास खण्डवार ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया। यंत्रों की बुकिंग में सर्वाधिक संख्या कस्टम हायरिंग सेंटर एवं रोटावेटर की रही। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया द्वारा चयनित सभी कृषकों को बधाई दी गई एवं निर्धारित समयान्तर्गत मानक के अनुरूप यंत्रों को क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड करने का अनुरोध किया गया। कस्टम हायरिंग सेंटर हेतु वि.खं. दौराला से कृष्णपाल, हस्तिनापुर से ममता, जानी खुर्द से श्याम चौधरी, माछरा से कुशल कुमार, मेरठ से धर्मेन्द्र कुमार आदि कृषकों को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किया गया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य, अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here